बड़तल्ला स्ट्रीट में श्री काशी नाथ महादेव मंदिर के पास सड़क पर जानलेवा गड्ढा

 

कोलकाता। एशिया के सबसे बड़े व्यापार केंद्र में से एक कोलकाता के बड़ाबाजार में स्थित श्री काशी नाथ महादेव मंदिर के पास सड़क पर बना गड्ढा किसी भी वक्त बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है। कोलकाता के वार्ड नंबर 23 में पड़ने वाले इस क्षेत्र में पिछले दो महीने से यह गड्ढा जस का तस बना हुआ है। यहां से लगातार एंबुलेंस की आवाजाही होती है लेकिन वार्ड पार्षद विजय ओझा से लेकर नगर निगम तक किसी को कोई मतलब नहीं रह गया है

वार्ड 23 में स्थित श्री काशी नाथ महादेव मंदिर के समीप पानी के पाइप फटे होने के कारण एक गड्ढा बन चुका है जो कुछ दिनों से जस का तस है।
स्थानीय निवासी ने नाम न छापने की शर्त में बताया कि पार्षद विजय ओझा को जब इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने श्री काशी नाथ महादेव मंदिर के समीप बने गड्ढे का निरीक्षण अधिकारियों के संग किया। और उपचार करने की चेष्टा की पर सफलता हासिल नहीं हुई । उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द ठीक कर दिया जाएगा पर आश्वासन के बावजूद भी समय निकलते गया पर स्थिति जस की तस है।


दूसरी और रास्ते में खड़े वाहन के बीच आम आदमी किसी तरह बचकर निकलने को विवश हैं। उसकी यह विवशता स्थानीय पार्षद विजय ओझा से सवाल करती है कि आखिर कब तक इस स्थिति से निजात मिलेगी?

किसी की जान पर भारी साबित हो सकता है यह गड्ढा

बड़तल्ला स्ट्रीट में स्थित विशुद्धानंद हॉस्पिटल होने के कारण इमरजेंसी में आने वाले मरीज जो एंबुलेंस से लाए जाते हैं या रेफर कर ले जाए जाते हैं उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यानी कुल मिलाकर यह गड्ढा किसी की जान पर भारी साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *