कुश्ती विवाद पर ममता ने कहा : लड़ाई जारी रहेगी

 

कोलकाता, 4 मई । कुश्ती करने वाली महिलाओं से कथित तौर पर भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा किए शोषण को लेकर दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया है। गुरुवार को उन्होंने कहा है कि लड़ाई जारी रहेगी। ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि कुश्ती लड़ने वाली महिलाएं पूरे देश की बेटियां हैं। किसी की हिम्मत कैसे हुई? उन्होंने कहा कि सम्मान हानि बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। कुश्ती लड़ने वाले आंदोलन कर रहे हैं। हम लोग उनके साथ हैं। कानून सबके लिए एक है। यह सत्य की लड़ाई है जो हमेशा जारी रहेगी। जो लोग लड़ाई लड़ रहे हैं वे बेहिचक लड़ते रहें। हमारा समर्थन उन सबके साथ है।
उल्लेखनीय है कि इस आंदोलन के समर्थन में बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक भी उतर आए हैं। दोनों ने अपना पदक लौटाने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *