दिलीप घोष ने दी भाजपा के बलिदानी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि

 

कोलकाता, 2 मई । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान दो मई को चुनाव परिणाम के बाद मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं को दूसरी बरसी पर श्रद्धांजलि दी है। कोलकाता के बाबू घाट पर घोष ने पुरोहितों की उपस्थिति में वैदिक रीति रिवाज के साथ मंत्रोचार कर पार्टी के करीब 70 कार्यकर्ताओं के नाम से तर्पण किया। उनके साथ पार्टी के कई अन्य नेता उपस्थित थे। बाबू घाट पर इस कार्यक्रम को केंद्र का सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। तर्पण के बाद घोष ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में बंगाल में केवल हिंसा का राज है। जो विपक्ष के कार्यकर्ता हैं उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा। पुलिस भी इसमें मददगार है। राज्य की जनता को यह समझना होगा कि ममता बनर्जी के शासन में उनके पाले हुए गुंडे पुलिस की मदद से माताओं की गोद सूनी कर रहे हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देगी। फिलहाल सीबीआई जांच चल रही है और प्रत्येक को सजा मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भी भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता को पूर्व मेदिनीपुर के मोयना में मौत के घाट उतारा गया है। इसके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी दावा किया है कि पिछले चंद महीनों में भाजपा के 11 कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतारा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?