नेताजी विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सुमन को दी गई विदाई

 

दुर्गापुर। दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ और बेनाचिटी के नेताजी विद्यालय तत्वाधान में आज विदाई समारोह में दुर्गापुर के बेनाचिटी स्थित नेताजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सुमन को फूलों के गुलदस्ता और साल ओढाकर विदाई दी गई।आज वह अपने कार्यकाल से सेवानिवृत्त हो गये। उनके कार्यकाल में विद्यालय अनुशासन के साथ पठन-पाठन में उन्नत रहा नए भवन निर्माण भी कराया गया साथ ही विद्यालय का नाम छात्रों ने रोशन किया।प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में पूरे विद्यालय एक परिवार के जैसा था। आज विदाई समारोह कार्यक्रम में नेताजी विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं शिक्षक शिक्षिका अभिभावक शुभचिंतक बुद्धिजीवी समाजसेवी सभी लोग उपस्थित थे, इसके साथ सामाजिक संस्था दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के चक्रधर कुमार इंद्रदेव प्रसाद अजय गुप्ता विनोद यादव और दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के सचिव अजय कुमार चौबे सहित संस्था के सभी माननीय सदस्यो पस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *