क्लासरूम में पिस्टल लेकर घुसा शख्स, छात्रों में दहशत

Man clash in the school

मालदह, 26 अप्रैल । स्कूल की कक्षा में एक शख्स पिस्टल लेकर घुस गया। मानो छात्रों को हाइजैक करने की कोशिश कर रहा हो। उस आदमी के पास कांच की दो बोतलें थीं। घटना मालदा के मुचिया क्षेत्र के चंद्रमोहन उच्च विद्यालय में बुधवार दोपहर हुई।

मिली जानकारी के अनुसार मालदा के स्कूल में रोज की तरह कक्षाएं चल रही थीं। अचानक पांचवीं कक्षा में राजू बल्लभ नाम का एक शख्स पिस्टल लेकर घुस गया। उसके कंधे पर झोला, एक हाथ में पिस्टल और दूसरे हाथ में सफेद कागज था। उसने मेज पर दो कांच की बोतलें रखी। अचानक हुई इस घटना से छात्र सहम गए। वे डर के मारे कांपने लगे।

इस बीच बच्चों के कैद होने की खबर पाकर अभिभावक स्कूल के सामने एकत्र हो गये। दूसरी तरफ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। हालांकि इस घटना में किसी छात्र को चोट नहीं आई है। आखिर में वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपित को काबू किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस बीच मालदा के पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। आरोपित को पुलिस थाने ले गई और उससे पूछताछ शुरू की गई है।

आरोपित ने ऐसा क्यों किया?

पूछताछ में राजू वल्लभ ने बताया कि उसका बेटा और पत्नी लापता हैं। उन्होंने नाबालिग बेटे का पता लगाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। राज्य सचिवालय नवान्न को पत्र भी लिखा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसलिए वह अपने बेटे को वापस पाने के लिए पिस्टल लेकर स्कूल में घुस गया और छात्रों को बंधक बनाने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *