ट्विटर ने हटाया ममता बनर्जी का ब्लूटिक, अभिषेक का भी हटा

कोलकाता, 22 अप्रैल । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ट्विटर का ब्लू टिक हटा दिया गया है। इसे लेकर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार सुबह सुबह यह पता चला कि मुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट पर मौजूद ब्लू टिक को हटा दिया गया है। इसके बाद यह भी जानकारी मिली कि ना केवल मुख्यमंत्री का बल्कि उनके भतीजे और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी का भी ब्लू टिक ट्विटर पर हट गया है। इसे लेकर भाजपा पर साजिश रचने के आरोप लग रहे हैं। सीएम के ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर तृणमूल कार्यकर्ता लिख रहे हैं कि केंद्र की सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने मिलकर मुख्यमंत्री और उनके भतीजे का ट्विटर ब्लूटिक हटवाया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने अभी तक इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का ट्विटर का ब्लूटिक बरकरार है। बहरहाल इस बारे में ट्विटर की ओर से भी कोई जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों ने बताया है कि ट्विटर पर सरकारी या संवैधानिक पदों पर बैठे हुए लोगों के ट्विटर अकाउंट को ग्रेय टिक दिया जाता है। हो सकता है कि मुख्यमंत्री को ग्रेय टिक देने के लिए उनका ब्लू टिक हटाया गया है। बहरहाल इस बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?