अंबानी के कार्यक्रम में चांदी की थाली में परोसे गए शाही पकवान, तस्वीरें आईं सामने

Ambani

Ambani

 

– एक्ट्रेस महीप कपूर ने इस इवेंट की कुछ खास तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की

हाल ही में मुंबई में नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर केंद्र के ओपनिंग समारोह में हॉलीवुड और बॉलीवुड अभिनेताओं का जमावड़ा रहा। इस शाही समारोह में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक सभी ने दमदार परफॉर्मेंस दी। एक्ट्रेस शनाया कपूर से लेकर सोनम कपूर तक कई एक्ट्रेसेस ने महंगे डिजाइनर ड्रेसेस में अपना जलवा दिखाया।

इस बार अंबानी परिवार ने इस बात का भी ख्याल रखा कि इस शाही समारोह में कोई कमी न रह जाए। मेहमानों के लिए शाही भोज भी आयोजित किया गया। एक्ट्रेस महीप कपूर ने इस इवेंट की कुछ खास तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में शाही भोज की झलक भी दिखाई। तस्वीरों में चांदी की थाली में तरह-तरह के पकवानों की दावत देखी जा सकती है। चांदी की थाली में नौ अलग-अलग तरह की दाल और सब्जियां परोसी गई हैं। साथ ही इस थाली में गुजिया, मिठाई, पापड़, रोटी, परांठे भी शामिल थे। अंबानी की पार्टी में इस शाही धूमधाम को देखकर हर कोई दंग रह गया।

नीता मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर केंद्र के उद्घाटन का कार्यक्रम मुंबई में दो दिनों तक चला। पहले दिन सितारों ने डैशिंग लुक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, तो इवेंट के दूसरे दिन शाहरुख खान, रणवीर सिंह, वरुण धवन जैसे सितारों ने डांस परफॉर्मेंस देकर इस इवेंट को यादगार बना दिया। इस कार्यक्रम में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास, करण जौहर, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, ऐश्वर्या राय, सलमान खान और लगभग पूरा बॉलीवुड और हॉलीवुड मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *