पुरी में गेस्ट हाउस बनाएगी बंगाल सरकार

कोलकाता, 20 मार्च । पश्चिम बंगाल सरकार ओडिशा के पुरी में सरकारी गेस्ट हाउस का निर्माण करेगी। राज्य सचिवालय के सूत्रों ने सोमवार शाम इस बारे में जानकारी दी है। पता चला है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री भुवनेश्वर जा रही हैं। उनके साथ लोक निर्माण विभाग के भी अधिकारियों की एक टीम जा रही हैं।

दरअसल मंगलवार शाम के समय मुख्यमंत्री भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगी। रात में भुवनेश्वर में विश्राम करने के बाद बुधवार सुबह पुरी मंदिर में वह पूजा पाठ करेंगी। सूत्रों ने बताया है कि पुरी के किस इलाके में गेस्ट हाउस बनाया जाएगा इसके लिए अपने मंदिर दौरे के दौरान ही मुख्यमंत्री जगह तय करेंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की टीम उनके साथ जा रही है। एक महीने पहले ही मुख्यमंत्री ने इस बात के संकेत दिए थे कि ओडिशा के पुरी में गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। अब इसे मूर्त रूप देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सचिवालय सूत्रों ने बताया है कि बुधवार को पुरी मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद गुरुवार को वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी। उसी दिन उनके कोलकाता लौटने का कार्यक्रम है। सूत्रों ने यह भी बताया है कि ओडिशा के मुख्यमंत्री से मुलाकात के समय वह पुरी में राज्य सरकार के गेस्ट हाउस के बारे में भी जानकारी दे सकती हैं। ममता ने पुरी में बनने वाले गेस्ट हाउस का नक्शा भी तैयार किया है। नवीन पटनायक की सहमति मिलते ही राज्य सरकार सारी आधिकारिक प्रक्रियाएं पूरी करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *