राष्ट्रीय महासचिव राज्य प्रभारी सुनील बंसल का आसनसोल में जोरदार स्वागत

 

आसनसोल।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम बंगाल के राज्य प्रभारी सुनील बंसल का दिल्ली से आसनसोल आने के क्रम शनिवार को आसनसोल रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं एवम कार्यकर्ताओ के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राज्य प्रभारी सुनील बंसल पूरे पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। राज्य में होने वाले आगमी पंचायत चुनावों का लेखा-जोखा तैयार करेंगे। इस दौरान आसनसोल स्टेशन पर पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष दिलीप दे,विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार,विधायक अग्निमित्रा पॉल,विधायक लखन घुरोई,जिला महामंत्री आशा शर्मा सहित भाजपा के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *