रानीगंज में सोने के दुकान से जेवरात चोरी कर फ़िर उसी दुकानदार को बेचने का प्रयास किया

 

रानीगंज। रानीगंज बड़ा बाजार के काली मंदिर के निकट एक सोने की दुकान में एक अजीब सी घटना हुई बताया जा रहा है कि यहां पर नशे में चूर एक युवक आया और दुकान के मालिक की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर दुकान से सोने चांदी के आभूषण लेकर निकलने लगा सौभाग्य से तभी दुकान का मालिक वहां पर आ गया और उसने जब उस युवक को बाहर निकलने से पहले रोका तो युवक ने कहा कि यह सारा गहना उसका है हद तो तब हो गई जब उस युवक ने उन कहने को उसी दुकानदार को बेचने की बात कही इतना सुनते ही दुकानदार ने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया सब ने मिलकर उसे पकड़ा और रानीगंज थाने में खबर दी पुलिस ने आकर उस व्यक्ति को अपने हिरासत में ले लिया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए उस दुकानदार ने कहा कि उनके भाई कुछ देर के लिए दुकान से बाहर गए थे कि अचानक नशे में चूर एक व्यक्ति आया और दुकान से सामान लेकर बाहर निकलने लगा जब उसके भाई ने उसे रोका तो उसने कहा कि यह सारा सामान उसी का है और वह दुकान के मालिक को ही वह सामान बेचने लगा इसके बाद पुलिस को खबर दी गई पुलिस मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को पकड़ लिया उन्होंने कहा कि यह बहुत आतंक की बात है के दिनदहाड़े व्यस्त इलाके में इस तरह से नशे में चूर व्यक्ति दुकान में घुस रहा है और दुकान से माल लेकर भागने की कोशिश कर रहा है इससे यहां के व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *