रानीगंज। श्री बनारसी भवन में मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित नगर निगम के मेयर काउंसिल सदस्य एमआईसी दिवेनदु भगत ने कहा कि योग व्यायाम की संस्था मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप बहुत ही कम समय में अपना सुनाम अर्जित किया है। एक तरफ जहां मानसिक विकास के लिए नियमित रूप से योग व्यायाम करना है वही मनोरंजन के दृष्टिकोण से भी यह संस्था अपने समाज के लोगों के बीच काम करती है। इतना ही नहीं समय अनुकूल सेवामुल्क कार्य करते हैं। संस्था की ओर से अशोक अरोड़ा ने कहां की पर्व और त्योहार जीवन को गतिमान बनाता है। इस संस्था में अधिकांश लोग सीनियर सिटीजन होते हुए भी सभी उम्र के लोगों के साथ मिलजुल कर रहते हैं। सीए महेंद्र साव ने स्वागत एवं अभिवादन करते हुए कहां की जीवन के भाग दौर में इस प्रकार के कार्यक्रम अति आवश्यक है इस अवसर पर शिक्षक पुरुषोत्तम गुप्ता ने अपने प्रस्तुति से परिचय कराएं वही संगीतकार विवेक बगरिया ने शमा बांधे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ कन्हैया केसरी, ललित झुनझुनवाला , विनोद केसरी, प्रदीप राठौर, का अहम भूमिका रहा।
