उच्च माध्यमिक की परीक्षा प्रारंभ

 

बराकर। पश्चिम बंगाल में उच्च माध्यमिक की परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हो गई। पश्चिम बर्दवान जिला के कुल्टी ब्लॉक में कुल 9 स्कूलो में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिनमे कुल्टी हाई स्कूल एचएस, कुल्टी गर्ल्स स्कूल, कुल्टी हिंदी बालिका विद्यालय,बराकर बेगुनियां हाई स्कूल, सोधपुर कोलियरी हाई स्कूल,बेलरुई हाई स्कूल,एंडी राष्ट्रीय विद्यालय,डिसरगड ऐसी हाई स्कूल, इन सभी में कुल 2911छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुऐ। बिगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष छात्राओं की संख्या अधिक है। इस दौरान सुबह से ही देखा गया की परीक्षा केंद्रों पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना पुलिस के अंतर्गत सभी फाड़ी के प्रभारी सिभिक पुलिस के जवान मुस्तैद दिखाई दिए। वही कुल्टी एव बराकर के ट्रैफिक अधिकारी पूरे छेत्र में ट्रैफिक को लेकर चुस्त और दुरुस्त दिखाई दिए। जहा सड़क पर किसी प्रकार के जाम की स्थिति पैदा न हो। परिक्षार्तियो को किसी प्रकार की भी असुविधा न हो। सभी परीक्षा केंद्र के आसपास साइबर कैफे जेरॉक्स की दुकानों को परीक्षा के समय तक बंद रखा गया है। परीक्षा केंद्रों पर छात्र छात्राओं के साथ उनके अभिभावक को भी देखा गया। वही परीक्षा केंद्र के गेट पर छात्र छात्राओं को कतार बनाकर चेक कर प्रवेश कराते देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *