डीआरएम व विशेषज्ञों की टीम ने कुमारधुबी स्टेशन के आसपास के क्षेत्रो का भौतिक निरिक्षण किया

 

आसनसोल। रेलवे मंत्रालय द्वारा आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत झारखंड का पहला रेलवे स्टेशन कुमारधुबी को अमृत स्टेशन योजना के तहत चयनित किया है जिसको माडल स्टेशन के रूप मे विकसित करना है यात्रियो के लिए अत्याधुनिक सुविधा के साथ इस स्टेशन का सौन्दर्यीकरण करना है इस विषय को लेकर भौतिक व तकनिकि निरिक्षण करने आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम परमानंद शर्मा व अन्य विशेषज्ञों की टीम पहुंची व कुमारधुबी स्टेशन के आसपास के क्षेत्रो का भौतिक निरिक्षण किया।अधिकारियो ने इस रेलवे स्टेशन को माडल स्टेशन के रूप मे विकसित करने को लेकर अपनी जमिनो का मुआयना भी किया।पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीआरएम परमानंद शर्मा ने बताया कि स्टेशन के समिप बसे स्लम क्षेत्र को एक माह के अंदर खाली कराया जाए वहीं स्टेशन परिसर मे वेटिंग रूम,टायलेट,वाहन पार्किग व टेम्पो स्टेन्ड सहित रेलवे के आय को बढाने के लिए कमर्शियल डेवलपमेन्ट रेलवे के जमिन पर अवैध अतिक्रमण को भी हटाने का कार्य किया जाएगा।सुगम भारत योजना के तहत यात्रियो के लिए एक्सीलेटर या लिफ्ट की भी व्यवस्था की जाएगी यात्रियो के सुविधार्थ जो भी कार्य होगा वो किया जाना है। प्लेटफार्म की संख्या को बढाने की बात पर डीआरएम ने कहा की आवश्यकता वश कार्य किया जाएगा।इसी को लेकर तकनिकी निरिक्षण विशेषज्ञों के द्वारा की जा रही है।मौके पर आसनसोल रेल मंडल के गति शक्ति मुख्य प्रबंधक एके बर्मन,उप मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास कुमार,सिनियर डीएन-1 एसके तिवारी,सिनियर डीएन इलेक्ट्रिकल अजय कुमार,आइओडबलू सितारामपुर शिवकुमार,आइओडबलू बराकर मिथिलेश कुमार,स्टेशन प्रबंधक मनोज कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *