डीए की मांग पर आंदोलनरत सरकारी कर्मचारियों के मंच पर पहुंचे शुभेंदु, कहा : डीए देना ही होगा


 

कोलकाता, 06 मार्च । महंगाई भत्ता की मांग पर पिछले 39 दिनों से शहीद मीनार मैदान में आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों के मंच पर वरिष्ठ भाजपा विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी सोमवार को जा पहुंचे। उन्होंने यहां संबोधन करते हुए कहा है कि महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है और उन्हें देना ही होगा। विधानसभा से निकलने के बाद वह सीधे आंदोलन मंच पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों की तरफ से वह आश्वस्त करते हैं कि पूरा भाजपा विधायक मंडल इस आंदोलन का समर्थन करता है और केंद्रीय पैमाने के मुताबिक डीए सरकारी कर्मचारियों का अधिकार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिवालिया हो चुकी है। शुभेंदु ने कहा कि हाईकोर्ट की सिंगल बेंच, डिविजन बेंच में आप लोग केस जीत चुके हैं। आज नहीं तो कल महंगाई भत्ता देना ही होगा। हमलोग बिना किसी शर्त आप सबके साथ हैं।

शुभेंदु ने कहा कि हमलोग राज्य विधानसभा मैं मुख्य विपक्षी पार्टी हैं। आपके आंदोलन के साथ भाजपा से जुड़ा कर्मचारी और शिक्षक संगठन भी साथ है। राजनीति के बाहर से हमलोग इसका समर्थन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन का आज 39वां दिन है। आगामी 10 मार्च को कर्मचारियों ने प्रशासनिक हड़ताल की घोषणा की है। उस दिन सभी सरकारी दफ्तरों में कामकाज बंद रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?