आसनसोल:शहर के इस्माइल स्थित पश्चिम बंगाल सरकार की सामाजिक संस्था स्वशक्ति नारी सुधार गृह की महिलाओं को विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में जागरूक किया गया और उन्हें सम्मान भी दिया गया।ज्ञात हो कि सामाजिक संस्था खास बात वेलफेयर सोसायटी बेसहारा महिलाओं और बच्चों के लिए लंबे समय से कार्य कर रही है।इसी क्रम में सोमवार को विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस्माइल स्थित स्वशक्त नारी सुधार गृह की महिलाओं को सम्मान देते हुए उन्हें जागरूक किया गया।संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिन्हा ने यहां रहने वाली महिलाओं से बातचीत की,उनकी समस्याएं सुनीं और मदद का आश्वासन दिया।साथ ही उपहार देकर उन्हें सम्मानित भी किया और उनका हौसला बढ़ाया।सुधार गृह की प्रभारी शेरिना मंडल को भी सम्मानित किया गया।गौरतलब है कि यहां रहने वाली ज्यादातर महिलाएं अपने घर – परिवार से बिलकुल अलग हो गई हैं।कुछ महिलाओं को उनके परिवार ने अपनाने से इंकार कर दिया तो कुछ बचपन से ही सुधार गृह में रह रही हैं।संजय सिन्हा से कुछ महिलाओं ने वापस अपने घर जाने की बात कही,इसपर उन्होंने आश्वासन दिया कि सुधार गृह के आला अधिकारियों से वह बात करेंगे।कुछ महिलाओं से उन्होंने स्वनिर्भर होने की बात भी कही।संजय सिन्हा के साथ उनकी टीम में शामिल हरे राम प्रसाद,दीपांकर महता,टुनटुन बर्मन,सुब्रत रॉय आदि भी इस अवसर पर मौजूद थे।