कोलकाता, १२ नवम्बर, २०२२, शनिवार, अपने चिकित्सा क्षेत्र के सेवा कार्यों को गतिशील रखते हुवे कोलकाता की विशिष्ट एवं लोकप्रिय सामाजिक संस्था सोसायटी बेनिफिट सर्किल ने माल्या स्टेशन के समीप हमीरागाछी स्थित संस्था के प्राथमिक चिकित्सालय से प्रातः १०:३० बजे उपरांत जरूरतमंदों को चस्मों का निःशुल्क वितरण किया। करीब १९० चस्मों का वितरण किया गया। ज्ञात रहे कि संस्था अपने अध्यक्ष सुप्रसिद्ध समाजसेवी पवन बंसल के नेतृत्व मे लगातार अपने चिकित्सालय में चक्षु परीक्षण, चस्मा वितरण एवम अन्य अस्पतालों से आंखों का निःशुल्क ऑपरेशन करती रहती है। माल्या स्टेशन के निकटवर्ती इलाकों के लिए अत्यधिक जरूरतमंद है जिनकी इन कार्यों से अनवरत सेवा की जाती है। संस्था के अध्यक्ष पवन बंसल के नेतृत्व में सदस्य चुन्नी लाल पटेल, महेश पंचालंगिया, अनु शर्मा, अरुण झुनझुनवाला एवम डॉक्टर घोष, डॉक्टर शमीम अहमद आदि ने इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न किया। ज्ञात रहे कि वि.एन.पुरोहित एंड कंपनी के हर्ष वर्धन भारद्वाज ने अपने स्वर्गीय नानाजी विश्वनाथ पुरोहित की याद में यह कार्यक्रम प्रायोजित किए।संस्था द्वारा उनका हार्दिक सराहना किया गया। जरुरतमंदों के सेवार्थ प्रत्येक बुधवार एवम शनिवार को संस्था के चिकित्सालय से डॉक्टर शमीम अहमद के नेतृत्व में निःशुल्क चक्षु परीक्षण का कार्य जारी है। सभी जानकारी संस्था के प्रधान सचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान ( चीकू) ने दी।