सोसाइटी बेनिफिट सर्कल ने वितरित किए ८०० कंबल एवम सिलाई मशीन।

कोलकाता, ५ दिसंबर २०२१ रविवार प्रातः १०:०० बजे से, समाज के गरीब एवं जरूरतमंद तबके की सेवा में पिछले ६६ वर्षों से जुटी संस्था सोसाइटी बेनिफिट सर्कल जो अपनी लंबी सेवाओं की शृंखला के साथ चिकित्सा के छेत्र में लगातार सेवारत है, ५ए कलाकार स्ट्रीट कोलकाता स्थित संस्था के कार्यालय से स्थानीय जरूरतमंदों को करीब ८०० कंबल वितरित किए। साथ ही सिलाई मशीन भी जरूरतमंद को परिवार चलाने हेतु प्रदान किया गया।
सोसाइटी बेनिफिट सर्कल के प्रधानसचिव श्री पवन बंसल ने बताया कि , निःशुल्क कंबल एवम सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम, स्वर्गीय राम लालजी तुलस्यान के स्मृति में उनके पुत्र आदित्य विक्रम तुलस्यान एवम लायंस क्लब ऑफ कोलकाता फेमिना के संयुक्त सौजन्य से किया गया। श्री बंसल ने लायंस क्लब ऑफ कोलकाता फेमिना के इमिडिएट पास्ट प्रेसिडेंट गुंजन गुहलेवाला, अध्यक्षा उषा सुरेका, सचिव नम्रता टिबरेवाला एवम अंजू खेमानी का हार्दिक धन्यवाद दिया जिनकी सहयोगिता से कार्य संपन्न हुआ। ज्ञात रहे कि करोना महामारी के मध्य लगातार संस्था सामाजिक एवम मानवीय सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते आ रही है। संस्था के प्रधान सचिव पवन बंसल जी के नेतृत्व में गत तीन वर्षों से सेवा कार्यों की भिन्न भिन्न छेत्र में कार्यरत है। चाहे चिकित्सा छेत्र हो, या भोजन वितरण, वस्त्र वितरण, राशन वितरण, बच्चो के विकास हेतु विद्या का छेत्र हो, संस्था अपनी भागीदारी दर्ज कराते आई है। संस्था के सहसचिव आदित्य विक्रम तुलस्यान, कोषाध्यक्ष सुभाष गोएंका, बिमल मुरारका, केदार गुहालेवाला, सुनील सांगानेरीया विजय जालान, बिनोद अग्रवाल, ताड़क नाथ गुप्ता, नितेश खेमका, काशी धेलिया, दीपक बागला, रतन अग्रवाल आदि के साथ मीनू पोद्दार की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुवे बंसल जी ने कहा कि सभी के अथक परिश्रम एवम प्रयास से ही सेवा कार्य संपन्न होते आए हैं। यह सभी जानकारी संस्था के प्रधान सचिव पवन बंसल जी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?