सुकांत मजूमदार ने मोमिनपुर घटना में विफल मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की

 

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने सोमवार को मोमिनपुर की घटना के बाद मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की है।

दरअसल रविवार रात मोमिनपुर के मयूरभंज रोड पर दो गुटों में झड़प हुई। दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद बोतलों और ईंटों पर पथराव हुआ। वटगंज और एकबलपुर थाना क्षेत्रों में तनाव फैल गया। उत्तेजित भीड़ ने एकबलपुर थाने को घेर लिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सोमावर को जब सुकांत मजूमदार ने घटनास्थल पर जाना चाहा तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

सांप्रदायिक हिंसा मामले में राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा पिछले दो दिनों से खिदिरपुर से सटे इलाके में हिंसा चल रही है, जो मुख्यमंत्री आवास से महज तीन किलोमीटर दूर है। आम लोग प्रभावित हैं। कहां है राज्य के नागरिकों की सुरक्षा? कहां है महिलाओं की सुरक्षा? महोदय, अगर आपकी भ्रष्ट पुलिस ने मुझे गिरफ्तार करने की बजाए एकबलपुर में बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया होता, तो हम आज का दिन नहीं देखते। आपको एक असफल पुलिस मंत्री और मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *