त्रिपुरा में है जंगलराज : अभिषेक बनर्जी

त्

कोलकाता, त्रिपुरा में तृणमूल नेत्री सायोनी घोष की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि केवल खेला होबे का नारा लगाने की वजह से घोष को गिरफ्तार किया गया है। ऐसे नारे तो चुनाव के समय बंगाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी लगाए थे तो क्या उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए? त्रिपुरा में जंगलराज चल रहा है।
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक सोमवार सुबह 9:00 बजे त्रिपुरा के लिए रवाना हुए। हवाई अड्डे से रवानगी के समय मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि अगरतला पहुंचकर वह जो भी कहना है कहेंगे।
दरअसल शनिवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिपलब देव के सामने खेला होबे का नारा सायोनी घोष ने लगाया था। उसके बाद आरोप है कि उनके काफिले में शामिल गाड़ी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया था जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर हो गई है। हत्या की कोशिश के आरोप में पुलिस ने सायोनी को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद रात के समय ही अभिषेक बनर्जी अगरतला जाना चाहते थे। लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों में शाम 7:00 बजे के बाद फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होती इसलिए रात 8:00 बजे विशेष विमान से भी जाना चाहते थे लेकिन उसकी भी अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद सोमवार सुबह 9:00 बजे त्रिपुरा के लिए अभिषेक बनर्जी दमदम हवाई अड्डे से रवाना हुए हैं। उनके साथ मंत्री ब्रात्य बसु भी थे।
—-
आवश्यकता पड़ने पर कोर्ट जाएंगे : बसु
– एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने सायोनी की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि त्रिपुरा में कानून व्यवस्था को ताक पर रख दिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में घुसकर हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को मारा पीटा है। यह स्वीकार्य नहीं है। सायोनी को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। आवश्यकता पड़ेगा तो हम भी थाने जाएंगे और फिर भी बात नहीं बनी तो कोर्ट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?