हाथ पांव बंधी हालत में बाइक पर मिली दो लड़कियां, चालक गिरफ्तार

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तिलजला थाना अंतर्गत ईएम बाईपास के पास पुलिस ने एक बाइक चालक को गिरफ्तार किया है। इसकी वजह है कि उसकी बाइक पर दो लड़कियां बरामद हुई हैं जिनके हाथ पांव बंधे हुए थे। पुलिस ने बताया है कि सुबह के समय जब बाइक पर सवार होकर उक्त व्यक्ति गुजर रहा था तो उसके पीछे बैठी दोनों लड़कियों के हाथ पांव बंधे हुए देखकर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ थ। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। रास्ते में पुलिस ने उसे घेर कर गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों लड़कियों को बांधकर टांगरा से मल्लिकपुर ले जाया जा रहा था। पता चला है कि बच्चियां अपने पिता के साथ रहती हैं और मां से अलग रहती हैं। दावा है कि दोनों को किडनैप किया जा रहा था। हालांकि पुलिस अभी विस्तार से कुछ भी नहीं बता रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?