दुर्गा पूजा बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हो सकती है अधीर रंजन चौधरी की छुट्टी

 

कोलकाता । लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष पद से जल्द हटाया जा सकता है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को इसकी पुष्टि की है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि दुर्गा पूजा के बाद अधीर रंजन चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया जाएगा। दरअसल अधीर रंजन चौधरी मूल रूप से सोनिया गांधी के करीबी माने जाते हैं जबकि कुछ मौकों पर राहुल गांधी के बयान को लेकर आपत्ति जता जा चुके हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि इस बार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के करीबी किसी शख्स को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

अधीर खुद सोनिया के पास पहुंचे थे और सूबे की जिम्मेदारी छोड़ने को कहा था। हालांकि खबर है कि अधीर ने अगले अध्यक्ष के तौर पर उत्तर बंगाल और जंगलमहल के दो नेताओं के नामों का प्रस्ताव रखा है। इसपर मंथन चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?