डब्ल्यूडब्ल्यूई के मशहूर रेसलर खली ने की सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात, पंजाब विधानसभा में मार सकते हैं एंट्री।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली से मुलाकात की।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इन तस्वीरों को खुद शेयर किया और कहा कि खली ने देश की राजधानी में आप सरकार के द्वारा किए गए कामों की खुलकर तारीफ की।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं और पहलवान दोनों मिलकर पंजाब में यही बदलाव लाएंगे। इस मुलाकात को पंजाब में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के तौर पर जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि खली मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हैं, जबिक वर्तमान में पंजाब में रह रहे हैं।
केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि आज मैं द ग्रेट खली से मिला। वह पहलवान जिसमें दुनिया में भारत का नाम प्रसिद्ध किया। उन्होंने दिल्ली में बिजली, पानी, स्कूल और हॉस्पिटल के लिए किए गए कामों की तारीफ की। अब हम पंजाब में भी इसी तरह के काम को पूरा करेंगे। हम पंजाब में साथ मिलकर ये बदलाव लाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि केजरीवाल और खली के बीच क्या बात हुई है, इसकी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन सीएम केजरीवाल के ट्वीट से लगता है कि जल्द ही पंजाब की राजनीति में खली की एंट्री हो सकती हैं और आने वाले चुनाव में पार्टी उतार सकती है। अभी तक पंजाब में आम आदमी पार्टी 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *