नगरपालिका में काम नहीं करने वाले नेताओं की होगी छुट्टी, प्रत्येक वार्ड में नियुक्त होंगे आब्जर्वर : ममता बनर्जी

कोलकाता,
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना में नगरपालिका के काम पर असंतोष जताते हुए प्रशासकों को फटकार लगाई। उन्होंने साफ कहा कि लोगों के लिए काम नहीं करने वालों को भविष्य में सोचना होगा। उन्होंने प्रत्येक नगर पालिका में एक पर्यवेक्षक नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। पर्यवेक्षक काम के रिकॉर्ड इकट्ठा करने और आम जनता से बात करने के लिए शहर भर में घूमेंगे। एक पार्षद कैसा काम कर रह हैं, इस पर नजर रखेंगे। वह रिपोर्ट मुख्यमंत्री के पास जाएगी। ममता बनर्जी ने बुधवार को मध्यमग्राम में नजरूल शताब्दी सदन में आयोजित प्रशासनिक बैठक में ये बातें कहीं।
बनर्जी ने कहा कि लोगों के साथ खड़े रहने की जरूरत है। कई शिकायतें हैं कि राजनीतिक लोग लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उपलब्ध नहीं रहते हैं। फोन बंद रहता है या उठाता नहीं है। ऐसा नहीं चलेगा। राजनीति में लोगों को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक जनता के साथ रहना होता है।
मुख्यमंत्री के निर्देश दिया कि लाइट, पानी और सड़कों को दुरुस्त रखना प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि वह बैरकपुर, टीटागढ़, कमरहाटी, नोआपारा और उत्तरी दमदम सहित जिले की कई नगर पालिकाओं के काम से खुश नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में कई समस्याएं हैं। आपको काम करने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं है। आप क्षेत्र के कार्यों को महत्व क्यों नहीं दे रहे हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?