कोलकाता । कलकत्ता उच्च न्यायालय में नौ नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर किये। इस नियुक्ति के बाद कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है।
केंद्रीय कानून मंत्रालय ने जजों की नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार विश्वरूप चौधरी, पार्थ सारथी सेन, प्रसन्नजीत विश्वास, उदय कुमार, अजय कुमार गुप्ता, सुप्रतिम भट्टाचार्य, पार्थ सारथी चट्टोपाध्याय, अपूर्व सिन्हा रॉय और मोहम्मद सब्बर रशीदी को 2 साल के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है।