
कोलकाता । पितृ पक्ष में अन्नदान (भोजन कराना) और जरूरतमंद की सहायता करने से पूर्वजों की आत्मा को तृप्ति मिलती है और पितर प्रसन्न होते हैं । अंतरराष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन (महिला शाखा) ने कैलाश विद्या मन्दिर (चेतला) में वस्त्र, फुटबॉल, दरी तथा शोईसाब फाउंडेशन ऑफ चिल्ड्रेन, नेताजी नगर (नाकतला) में वस्त्र, चावल, दाल, तेल, घी, चीनी, चिड़वा, आटा, केक, बिस्कुट, गैस की भट्टी एवं अनेक सामान प्रदान कर सेवा कार्य किया ।
संस्था की चेयरपर्सन अरुणा बंसल, अध्यक्ष पूनम केडिया, सचिव अलका अग्रवाल, सरला अग्रवाल ने कहा पितृ पक्ष में परोपकार, सेवा और दान का विशेष महत्व है क्योंकि यह न केवल पितरों (पूर्वजों) के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का समय है, बल्कि अपने पितृ ऋण से मुक्त होने और पुण्य अर्जित करने का अवसर भी है ।

शकुंतला जाजोदिया, जयश्री सराफ, पुष्पा झुनझुनवाला, जानकी बथवाल, सुशीला गनेरीवाल, गीता टिबडेवाल, लक्ष्मी खेरिया, अर्चना गनेरीवाल, नम्रता बजाज, सविता पाटोदिया, सरिता कंदोई, शर्मिला सेठिया ने सक्रिय सहयोग प्रदान कर सेवाकार्य को सफल बनाया ।
