
आचार्य रामचंद्र दास महाराज का भव्य स्वागत ।
कोलकाता । तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के उत्तराधिकारी, कृपापात्र शिष्य आचार्य
रामचंद्र दास का भव्य स्वागत केड दादीजी के मन्दिर में श्री केडिया सभा के अध्यक्ष अनिल केडिया, सचिव मोहन केडिया, केड शक्तिधाम के अध्यक्ष राम अवतार केडिया, मनमोहन, विजय, प्रकाश, ललित, विनय, संजय, अमित, विजय राणासरिया एवं कार्यकर्ताओं ने किया ।

अपने आशीर्वचन में आचार्य रामचन्द्र दास महाराज ने सभी केडिया बंधुओं के जीवन में सुख – शान्ति, समृद्धि की शुभकामना दी । उन्होंने कहा जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के श्रीमुख से 9 दिवसीय श्रीराम कथा एवं उनके सानिध्य, आशीर्वाद से हिन्दू समाज में धार्मिक निष्ठा, जागरूकता के उद्देश्य से कोलकाता में 1 हजार 8 कुण्डीय महायज्ञ, धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एवं रामभक्त हनुमान का जन्म यज्ञ से प्राप्त पुण्य – ईश्वर कृपा से हुआ । उन्होंने सभी धर्मानुरागी सामाजिक कार्यकर्ताओं से यज्ञ को ऐतिहासिक बनाने के लिये जुड़ने का निवेदन किया ।
अनिल केडिया एवं निर्मल सराफ ने बताया 17 नवम्बर को नेताजी इंडोर स्टेडियम में हनुमान चालीसा एवं 16 से 24 जनवरी तक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी एवं धर्मानुरागी, विशिष्ट अतिथि नेताजी इंडोर स्टेडियम में 1008 कुण्डीय महायज्ञ, श्रीराम कथा में उपस्थित रह कर पूजन करेंगे । मोहन केडिया ने बताया पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री माननीय शुभेंदु अधिकारी सनातन धर्म के प्रति निष्ठा से जागरूक रह कर कार्य कर रहे हैं । बंगाल देवी काली के साधक – रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद एवं मनीषियों की भूमि है । इस विराट आयोजन की तैयारी के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल में सनातन, हिन्दू समाज की संस्थाओं, संगठनों को एक मंच पर लाने की तैयारी की जा रही है ।

रामानंद मिशन (जयपुर) से पधारे सोमकांत शर्मा, आशीष गोयल, रमेश केडिया, बद्री, सुमित, सचिन, ओमप्रकाश, सुशील, संजीव, अरुण, किशन, सांवरमल, जुगल, भरत एवं केडिया बंधु सक्रिय रहे ।
