
कोलकाता। बंगीय स्वर्ण शिल्पी समिति, बड़ाबाजार शाखा की ओर से राज्य के उपभोक्ता विभाग के मंत्री के निर्देशानुसार स्वर्ण एवं चांदी के वजन की शुद्धता के लिये काँटों पर स्टाम्पिंग का शिविर लगाया गया। संस्था के सचिव हरी प्रकाश सोनी ने बताया कि बड़ाबाजार क्षेत्र के व्यापारियों, कारीगरों ने वजन में शुद्धता के लिये अपने काँटों में स्टाम्पिंग कराई । उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों एवं कारखानों में सी सी टी वी एवं फायर सेफ्टी का समुचित प्रबन्ध करने का निवेदन किया। प्रभुदयाल तोसावड़, गणेश भामा, सूरज नारनोली, उमेश बामलवा एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।
