करते हैं हम सब भजन कीर्तन, यदुकुल के भूषण आ जाओ — स्वामी त्रिभुवनपुरी ।

हावड़ा । भागवताचार्य त्रिभुवनपुरी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ में ध्रुव चरित्र, नरसिंह अवतार, वामन अवतार, श्रीराम – श्रीकृष्ण जन्म एवं विविध प्रसंग श्रवण कर, भक्तिमय वातावरण में करते हैं हम सब भजन कीर्तन, यदुकुल के भूषण आ जाओ, वृंदावन और मथुरा नगरी को फिर से पावन धाम बना जाओ भजनों की अमृत वर्षा से श्रद्धालु भक्त भाव-विभोर हो गये । भागवताचार्य स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज ने कहा भगवान की सात्विक भाव से भक्ति करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं, अपने भक्तों के भाव को समझते हैं । स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज ने श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग में कहा जनता के जीवन में सुख – शान्ति के लिए भगवान ने अवतार लिया । समाजसेवी संदीप पोद्दार, उमाशंकर ओझा, विजय सिंह, अनिल जालान, राजेश डालमिया, मनोज अग्रवाल, दिलीप कानोड़िया, राजेन्द्र खरकिया एवं श्रद्धालु भक्तों ने व्यास पीठ का पूजन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *