मन मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण है — स्वामी त्रिभुवनपुरी

हावड़ा । भागवताचार्य त्रिभुवनपुरी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सृष्टि वर्णन, विदुर – मैत्रेय संवाद, कपिल अवतार एवं विविध प्रसंग में संगीतमय कथा सुन कर श्रोता भाव विभोर हो गये ! राधे – राधे, जय श्रीकृष्ण… जयकारे से गूंज रहे सेठ बंशीधर जालान स्मृति नया मंदिर में स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज ने कहा भगवान कपिल ने सन्देश दिया कि मन मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण है । सांसारिक जीवन में आसक्त होने पर यह बंधन है और परमात्मा की भक्ति करने पर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है ।

समाजसेवी राकेश ओझा (सपरिवार), विजय सिंह, संदीप पोद्दार, अनिल जालान, राजेश डालमिया, मनोज अग्रवाल, दिलीप कानोड़िया, राजेन्द्र खरकिया एवं श्रद्धालु भक्तों ने व्यास पीठ का पूजन किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *