धोलीसती दादी के भाद्रपद अमावस्या उत्सव में भजनों की अमृत वर्षा

कोलकाता । श्री श्री धोलीसती दादी प्रचार समिति, कोलकात्ता द्वारा दादीजी के भाद्रपद अमावस्या उत्सव में दादी जी का अलौकिक श्रृंगार, मंगल महिमा गुणगान, मेंहदी – चुनड़ी उत्सव में दादी के सेवक – सेविका भाव – विभोर हो गये ।

विजय अग्रवाल, मनीषा भार्गव द्वारा संगीतमय मनमोहक नृत्य नाटिका की प्रस्तुति, नंदकिशोर सराफ, अरविंद सराफ, कविता सिंघानिया द्वारा भजनों की अमृत वर्षा से भाव विभोर दादी भक्तों ने मनीषा भार्गव द्वारा रिकॉर्डेड भजन – कुछ पल दादी संग बिताने आए हैं, की सभी ने सराहना की ।

उत्सव को सफल बनाने में अभिषेक सराफ, गौरी शंकर, बजरंग, राजेश, मनोज, विष्णु, राधे, पीयूष, विजय, चिराग, वैभव, अमन, कुश, अनिल सराफ, अमर लडिया, आकाश, आदित्य, अनूप लडिया, रोहित मुसद्दी एवं दादी भक्त सक्रिय रहे ।

संस्था के सचिव प्रकाश सराफ ने महिला समिति (दादीजी की लाडली) एवं दादी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया समिति का आगामी कार्यक्रम नवरात्र उत्सव 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक रामायण बैंक्वेट में आयोजित किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *