
संघमित्रा सक्सेना, नॉर्थ 24 परगना:- बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत जेटिया पुलिस स्टेशन ने चोरी के मामले का पर्दाफाश किया। बता दे की अपराधी राजा दास(32) को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक राजा दास टीटागढ़ तालपुकुर का रहने वाला है। पुलिस इंटेरोगेशन के दौरान जीटीए स में चोरी हुए सामानों को बरामद की। एक जोड़ी कान की बाली, एक जोड़ी सिल्वर अंकलेट्स, जिसमें गोल्ड प्लाटिंग किया हुआ है, 1500/- कैश और चार मोबाइल फोन जेटीया पुलिस ने उद्धार की।
