ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में आयोजित हुआ फ्री कार्डियक एंड रेस्पिरेट्री हेल्थ कैंप

विवेकानंद हॉस्पिटल के सहयोग से कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय अस्पताल में हुआ आयोजन

जामुड़िया। ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र में नियमित अंतराल पर अलग-अलग स्वास्थ्य शिविर आयोजित होते रहते हैं जिसका लाभ क्षेत्र के अधिकारी, कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि तथा उनके आश्रित उठाते हैं। इस कड़ी में आज महाप्रबंधक श्री सिन्हा की मुख्य उपस्थिति में विवेकानंद हॉस्पिटल, दुर्गापुर के सहयोग से कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय अस्पताल में एक ‘फ्री कार्डियक एंड रेस्पिरेट्री हेल्थ कैंप’ का सफल आयोजन किया गया। ग़ौरतलब है कि क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम चौधरी की देखरेख में आयोजित इस शिविर में उनके साथ डॉ. रूपक मंडल, डॉ. मौदीपा बनर्जी, डॉ. सौराज सरकार व डॉ. हम्ज़ा हमीश मौजूद रहे। वहीं, विवेकानंद हॉस्पिटल, दुर्गापुर से डॉ. अरूप कांति बटब्याल व डॉ. पृथ्वीश मल्लिक उपस्थित रहे। इस विशिष्ट शिविर का लाभ कुल 60 लोगों ने उठाया और अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई। इस शिविर को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि हम विवेकानंद हॉस्पिटल, दुर्गापुर प्रबंधन और आगत चिकित्सकों के आभारी हैं जिनके सहयोग से इस अति विशिष्ट शिविर का आयोजन संभव हो पाया है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह का आयोजन क्षेत्र के चिकित्सा विभाग की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। शिविर में महाप्रबंधक के साथ क्षेत्रीय मानव संसाधन प्रबंधक श्री संदेश वडाड़े, क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी श्री उमेश पंडित सहित अन्य अधिकारी विशिष्टता से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *