सत्संग भवन में गुरु पूर्णिमा उत्सव 

धर्म के प्रति आस्थावान समाजसेवी सनातनी योद्धा सम्मान से सम्मानित ।

कोलकाता । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भागवताचार्य स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज, स्वामी अनन्त बोध चैतन्य महाराज ने सत्संग भवन में श्री श्री जगन्नाथ मंदिर एवं गुरुकुल गौशाला, कल्याणी की ओर से युवाचार्य डॉ. आकाश शर्मा, श्रीरामकथा वाचक पुरुषोत्तम तिवारी, समाजसेवी शंकरलाल तिवारी, शकुंतला तिवारी, दीपक मिश्रा, प्रदीप आसोपा, डाक्टर अभिमन्यु पोद्दार, डॉ. बिंध्याचल ओझा, मुकेश शर्मा, गोवर्धन निगानिया, सुभाष चन्द जैन, श्यामसुंदर बंसल, संजय उपाध्याय, लायन चेतन जैन, भोला प्रसाद सोनकर, प्रकाश खेतान, विजय सिंह, संदीप पोद्दार, राजेश डालमिया, राकेश ओझा, शंकर शर्मा को सनातनी योद्धा सम्मान से सम्मानित किया । सत्संग भवन के ट्रस्टी धर्मानुरागी समाजसेवी पण्डित लक्ष्मीकांत तिवारी ने अतिथियों, श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया ।

स्वामी त्रिभुवनपुरी महाराज, स्वामी अनन्त बोध चैतन्य महाराज, युवाचार्य डॉ. आकाश शर्मा, श्रीरामकथा वाचक पुरुषोत्तम तिवारी ने वेद व्यास से आद्य शंकराचार्य तथा वर्तमान गुरु परम्परा में ब्रह्मलीन स्वामी कृष्णानंद जी, स्वामी अतुलानंद जी, स्वामी विश्वदेवानंद जी महाराज का स्मरण करते हुए कहा गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण करने से जीवन में सुख – शान्ति तथा परम लक्ष्य की प्राप्ति होती है । सनातनी योद्धा धर्म के प्रति आस्थावान सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान है । अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश कर गुरु राष्ट्र, समाज के हित में भक्तों का मार्गदर्शन करते हैं ।


पोद्दार सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अशोक पोद्दार ने निर्माणाधीन सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए सहयोग करने का निवेदन किया । संयोजक राजेन्द्र कुमार सोनी ने संचालन तथा अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया । गुरु पूजन, रुद्राभिषेक, सामूहिक आरती, धार्मिक कार्यक्रमों में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *