
13 से 17 सितम्बर तक श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव ।
कोलकाता । श्री सिद्धिविनायक की ओर से आगामी श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव की सफलता के उद्देश्य से निम्बुतल्ला स्थित मेला प्रांगण में स्वास्तिक पूजन आस्था, भक्ति भावना से सम्पन्न हुआ । संस्था के संस्थापक जनार्दन अग्रवाल ने बताया आगामी श्रीगणेश चतुर्थी उत्सव 13 से 17 सितम्बर तक मनाया जायेगा । संस्था के चेयरमैन सजन शर्मा (योगाचार्य), अध्यक्ष अमरनाथ सिंह (मुन्ना), सचिव देवेन्द्र सिंह, स्वागताध्यक्ष विनय सिंह, सुरेन्द्र भंडारी, शंकरलाल सोमानी, नवरतन झांवर दिनेश बिहानी, विजय बिन्नानी, दिनेश पाण्डेय मधुसूदन सफ्फड़, हनुमान पेड़ीवाल, हरीश पारीक एवं कार्यकर्ता सक्रिय हैं ।
