श्री हनुमान परिषद के श्रावण मेला सेवाकार्य की सराहना


ताड़केश्वर । श्री हनुमान परिषद के श्रावण मेला में कांवड़िया बंधुओं, श्रद्धालु भक्तों की सेवार्थ कच्ची रसोई, चाय – शिकंजी, भोजन – दाल, बाटी, चूरमा, विश्राम की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गयी है । सेवा शिविर के उद्घाटनकर्ता समाजसेवी सुबोध बाजोरिया, रामकृष्ण जयसवाल, जगदीश सिंघी, बाबूलाल नमकवाला, अनिल रूंगटा एवं अतिथियों ने हजारों भक्तों के लिये सेवाकार्य की सराहना की । हनुमान परिषद के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंघानिया, चेयरमैन जगदीश प्रसाद बेड़िया, सचिव अरुण धेलिया, उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, सुशील चौधरी, श्रावणी मेला समिति के अध्यक्ष राजीव कानोड़िया, उपाध्यक्ष सिद्धार्थ मालू, अभ्युदय दुगड़, मेला सह – संयोजक कमल किशोर मोरीजावाला एवं कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया ।

अतिथियों एवं श्रद्धालु भक्तों ने परिषद भवन स्थित मन्दिर में पूजा अर्चना की । के के सिंघानिया ने सभी सहयोगी दानदाताओं, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया चैत्र महीने में हजारों नागरिकों के लिये फलाहार, चाय – शिकंजी, शीतल पेय की व्यवस्था परिषद के कार्यकर्ता सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा से करते हैं । अजय सिंघानिया, कृष्ण बेरिया, अनूप सरकार, बिमल अग्रवाल, आलोक सिंघानिया, राजू अग्रवाल, शकुंतला अग्रवाल, राजेन्द्र सुरेका, मोहनदेव अग्रवाल, रवि शर्मा, गुरु प्रसाद साहा, रविन्द्र साहा, ओम प्रकाश साहा, विनोद साहा, रामबाबू साहा एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *