
संघमित्रा सक्सेना, मालदह:- मालदा जिले के रिमोट क्षेत्र में बसे गांवों को वेस्ट बंगाल ग्रामीण बैंक द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान किया जा रहा हैं। वेस्ट बंगाल ग्रामीण बैंक द्वारा आर्थिक भुगतान का मूल लक्ष्य है कि यहां पर बेस पिछड़े परिवार को प्रगति प्रदान करना। सरकारी उद्योग और सुविधाओं से जोड़ना। इसके अलावा बैंकिंग व्यवस्था, डीवीडी लिंक तथा सामाजिक सुरक्षा परियोजना एवं आजीविका की सुविधा प्रदान करना।
आपको बता दे कि हाल ही में मालदा जिले में 1.02 लाख से भी ज्यादा बैंक अकाउंट खोला गया है। इनमें से लगभग 68% अकाउंट सीमा से सटे ब्लॉक इलाके में ओपन हुई है। विलेज एक्शन प्लान के जरिए कुल मिलाकर 29 पिछड़े गांवों को वाइब्रेंट विलेज परियोजना के अंदर लाया गया हैं। बैंकिंग सुविधा में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन मालदा जिला के व्यापारियों के लिए किसी वरदान से काम नहीं है। इस दौरान सभी पिछड़े गांव फिर से एक बार आगे बढ़ रही है। एक वाक्य में अगर कहा जाए तो *आमार मालदह* परियोजना मालदा जिला के सीमा पर उपस्थित सभी गांव को अपनी लक्ष्य की ओर नई दिशा दिख रही हैं।
