इन्द्र कुमार डागा के नेतृत्व में पूर्व कोलकाता माहेश्वरी सभा की नव – निर्वाचित टीम का स्वागत ।

कोलकाता । पूर्व कोलकाता माहेश्वरी सभा के नव-निर्वाचित अध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा , उपाध्यक्ष नरेश कोठारी, सचिव साकेत बिनानी, संगठन मंत्री राजेंद्र भूतड़ा, अर्थ मंत्री पवन मूंधड़ा और संयुक्त मंत्री बनवारी बाहेती व पूरी टीम का माहेश्वरी समाज ने आत्मीय स्वागत किया । भंवरलाल राठी, गोपाल दमानी, सुरेश झंवर, हेमंत मर्दा, राजेश चांडक सहित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई व शुभकामनाएं दी है । भंवरलाल राठी (सी ए) व उपस्थित सभी वरिष्ठ सदस्यों ने आशा प्रकट की कि इन्द्र कुमार डागा के नेतृत्व में टीम वैचारिक स्वतंत्रता, कार्यकर्ता का सम्मान और टीम भावना के साथ कार्य करेगी एवं आवश्यकतानुसार कोष का निर्माण करने, कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और सभी सदस्यों की आवश्यकताओं का ध्यान रखने में सफल होगी । सामाजिक कार्यकर्ताओं को आशा है कि नव – निर्वाचित टीम अपने कार्यों से आगामी सत्र में संगठनात्मक विचार गोष्ठियां, शैक्षणिक, आध्यात्मिक, व्यक्तित्व विकास और सेवा कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए सफलता के नये आयाम स्थापित करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *