बंधु महल क्लब का सराहनीय कदम: कुल्टी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़

पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने किया उद्घाटन, कहा—गरीबों के लिए वरदान हैं ऐसे शिविर

कुल्टी:कुल्टी न्यू रोड स्थित बंधु महल क्लब की ओर से रविवार को एक नि:शुल्क नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पश्चिम बंगाल के पीएचई एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।स्वास्थ्य जांच का मिला लाभइस एक दिवसीय शिविर में स्थानीय लोगों के लिए आँखों की नि:शुल्क जांच के साथ-साथ डायबिटीज (शुगर) और रक्तचाप (बीपी) की भी मुफ्त जांच की गई। सुबह से ही शिविर में जांच कराने के लिए स्थानीय और जरूरतमंद लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिए।समाजसेवा का प्रतीक बना क्लब: मंत्रीशिविर को संबोधित करते हुए सूबे के मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने बंधु महल क्लब के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, “आर्थिक तंगी और जागरूकता के अभाव में कई लोग समय पर इलाज नहीं करा पाते, जिससे बीमारियां गंभीर रूप ले लेती हैं। ऐसे दौर में यह शिविर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बंधु महल क्लब समाजसेवा का एक बेहतरीन प्रतीक बनकर उभरा है। समाज के प्रति क्लब की यह सेवाभावना वाकई अनुकरणीय और प्रेरणादायक है।”जारी रहेगा सेवा का संकल्पक्लब के पदाधिकारियों ने मंत्री महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों तक मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। क्लब प्रबंधन ने भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया। दूसरी ओर, स्थानीय निवासियों ने इस महंगाई के समय में मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए क्लब प्रबंधन को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *