
कुल्टी ब्लॉक के तीन बोरो के अंतर्गत आयोजित इस प्राकृतिक क़ृषि कार्यशाला मे तक़रीबन 200 किसान शामिल हुवे,
कुल्टी।पश्चिम बंगाल सरकार की पहल पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए रविवार को एक महत्वपूर्ण राज्यव्यापी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के कुल्टी कॉलेज स्थित एक निजी मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन पश्चिम बंगाल के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHE) एवं लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार ने पारंपरिक दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम मे असिस्टेंट डाइरेक्टर एग्रीकल्चर सालानपुर कुल्टी राजश्री बनर्जी,
एड़ीऐ एडमिन दुर्गापुर मिलन मंडल,
एड़ीऐ, एस एम दुर्गापुर सब डिवीज़न देव ब्रातो आचार्य. ने मंत्री का स्वागत किया, जहा विभागीय कर्मियों ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया,
इस विशेष कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किसानों के बीच प्राकृतिक कृषि का प्रसार करना, पर्यावरण के अनुकूल खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाना प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया । कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी राजर्षि बनर्जी, मिलन मंडल, देबब्रत आचार्य के साथ-साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन राय और संजू घोष विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला में स्थानीय क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान भाई-बहनों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने किसानों को रसायनों के बिना, प्रकृति के तालमेल से बेहतर उत्पादन लेने के गुर सिखाए। इस पहल से न सिर्फ पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि आने वाले समय में लोगों को स्वस्थ खाद्यान्न भी उपलब्ध होगा।
