
हृदय रोगी के पुराने पेसमेकर को बदल कर नया पेसमेकर लगाने का कुशलता से ऑपरेशन ।
कोलकाता । 112 वर्ष की चिकित्सा सेवा की यशस्वी यात्रा में श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल में डॉक्टर ध्रुव ज्योति मन्ना के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने हृदय रोगी के पुराने पेसमेकर को बदल कर नया पेसमेकर लगाने का कुशलता से ऑपरेशन किया । हॉस्पिटल के विभागीय सचिव दीपक बंका ने बताया चीफ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. डी जे मन्ना के मार्गदर्शन में डॉ. संतोष सिंह, डॉ. मनोज अग्रवाल, ओ टी इंचार्ज सिस्टर महालक्ष्मी सिंह एवं मेडिकल स्टाफ ने ऑपरेशन को कुशलता से सम्पन्न किया ।

हॉस्पिटल के प्रधान सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल ने डॉक्टरों की टीम को बधाई देते हुए कहा हॉस्पिटल ने चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है । उन्होंने बताया पेसमेकर असामान्य या धीमी हृदय गति को नियंत्रित कर दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखता है । पेसमेकर सर्जरी के बाद शुरुआती हफ्तों में घाव को सूखा और साफ रखें । प्रभावित हाथ को कंधे से ऊपर न उठाएं और भारी वजन उठाने से बचें । इलेक्ट्रोमैग्नेटिक उपकरणों से दूरी बनाए रखें और डॉक्टर द्वारा बताई गई पेसमेकर आईडी (ID) कार्ड हमेशा अपने पास रखें । पेसमेकर ठीक से काम कर रहा है या नहीं, इसके लिए डॉक्टर द्वारा बताई गई तारीख पर नियमित जांच जरूर करवाएं । श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल के अध्यक्ष बनवारीलाल सोती एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने रोगी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना देते हुए डॉक्टरों की टीम को बधाई दी ।
