मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल ने मनाया वूमेन’ डे, मनीषा अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ आयोजन

रानीगंज, 14 मई! मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल की महिला शाखा की ओर से वूमेन’ डे समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक योगदान जैसे विषयों पर खुलकर चर्चा हुई। मंच से जुड़ी महिलाओं ने गीत, नृत्य और कविता पाठ की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान शहर की सफल महिला उद्यमियों और समाजसेविकाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।

अपने संबोधन में मनीषा अग्रवाल ने कहा, “महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। मारवाड़ी युवा मंच का प्रयास है कि हम अपनी बहनों को मंच दें और उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने लाएं। आसनसोल ब्लेश हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर्स डॉक्टर शशि कला ने कहा कि वूमेन’ डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन नारी शक्ति का सम्मान होना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *