
सेवाकार्य में रामगोपाल अग्रवाल परिवार के सहयोग की सराहना ।

कोलकाता । नागरिक स्वास्थ्य संघ के निःशुल्क नेत्र आपरेशन शिविर का उद्घाटन समाजसेवी रामगोपाल अग्रवाल ने किया । प्रमुख अतिथि श्री श्री कुमार बंद्योपाध्याय (रिटायर्ड ए डी जी – सीमा सुरक्षा बल), कृष्ण कुमार सिंघानिया, दिनेश अग्रवाल, नंदकिशोर, शुभांकर अग्रवाल, नन्द किशोर बाहेती एवं अतिथियों का स्वागत संघ के सचिव विकाश चंद चांडक, आलोक दमानी, अविनाश गुप्ता, गोवर्धन मूंधड़ा, अशोक दुजारी, विकास जयसवाल, बसन्त (झबरू) दुजारी एवं कार्यकर्ताओं ने किया । पुष्पा देवी अग्रवाल की स्मृति में पायनियर पैकेजिंग इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड के सहयोग से सेवा शिविर में 102 नागरिकों के नेत्र में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया । एस के बंद्योपाध्याय एवं अतिथियों ने परोपकार की भावना से नेत्र चिकित्सा के लिये संघ के अध्यक्ष कुन्ज बिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष बिनोद गुप्ता, इन्द्र कुमार डागा के मार्गदर्शन में संचालित संघ नेत्रालय का भ्रमण कर नागरिक स्वास्थ्य संघ के सेवाभावी कार्यकर्ताओं की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की । संजय मूंधड़ा, पवन बागड़ी, गणेश प्रसाद लाखोटिया, राजकुमार कोठारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।
