गोयनका मंदिर में चैत्र नवरात्रि एवं बरजी दादी का 459वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न


कोलकाता, 28 मार्च: गोयनका मंदिर में श्री श्री बीरां बरजी सेवा समिति द्वारा चैत्र नवरात्रि उत्सव एवं बरजी दादी का 459वां जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया।दिनभर चले कार्यक्रम में दुर्गा सप्तशती पाठ का समापन श्रीमती कविता प्रदीप कुमार गोयनका द्वारा माता रानी की पूर्णाहुति हवन के साथ हुआ। श्रीमती अंजू सुभाष चंद्र गोयनका ने नौ कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें उपहार व दक्षिणा प्रदान की।
शाम को बरजी दादी का बेला व गुलाब के फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया। 56 भोग, मिष्ठान, फल, पान व मिल्क केक का भोग लगाया गया। दादी की रसोई में सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सुप्रसिद्ध भजन गायकों देवेंद्र बेगानी, कमल गोयनका व पवन गोयनका (सोनू) ने मधुर भजनों की धारा बहाई, जिसका भक्तों ने उत्साह से आनंद लिया।


कार्यक्रम में श्री गोविंद राम गोयनका, गिरधारी लाल गोयनका, सुशील गोयनका, सज्जन गोयनका, रामस्वरूप गोयनका, संजय गोयनका, पवन गोयनका (अरबाना), विनोद गोयनका, ईश्वर प्रसाद गोयनका, राजेश गोयनका (अलीपुर), समाजसेवी पवन बंसल, प्रदीप कुमार गोयनका, श्रवण गोयनका, राम रतन गोयनका, विपुल गोयनका, सुमित झुनझुनवाला सहित श्रीमती राज गोयनका, मंजू गोयनका, सीमा गोयनका, कुसुम गोयनका, आशा गोयनका, हेमा गोयनका, राधा गोयनका, रेनू गोयनका (काकुडगाछी), माया गोयनका, शीला गोयनका, कविता गोयनका, शिखा गोयनका, सरोज गोयनका, मोना गोयनका, पूजा गोयनका समेत महानगर के दादी भक्त व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। समिति सचिव सुभाष चंद्र गोयनका ने यह जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *