स्वामी विवेकानंद को पैतृक आवास पर जाकर द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

 

कोलकाता । एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार सुबह स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए शिमला स्ट्रीट स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंची। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, भाजपा नेता देवांजन गुहा समेत अन्य उपस्थित थे। मुर्मू के दौरे को केंद्र कर यहां सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास के पास उनकी विशालकाय प्रतिमा लगी है जहां पुष्प अर्पण कर द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहां पहले से विवेकानंद केंद्र के महात्मा उपस्थित थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे थे जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए नारे लगाए। इसके अलावा भारत माता की जय, वंदे मातरम, स्वामी विवेकानंद जिंदाबाद के नारे लगे। इसी बीच द्रौपदी मुर्मू ने फूलों की माला अर्पित कर स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी। यहां उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की।
उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के निमित्त द्रौपदी मुर्मू देशभर का दौरा कर रही हैं। आज कोलकाता के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में भाजपा विधायकों के साथ उनकी बैठक होनी है। इसके पहले उन्होंने स्वामी विवेकानंद की आवाज पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open chat
1
Hello
Can we help you?