
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के निवासी राजेन्द्र कुमार सोनी (नवलगढ़, राजस्थान) एवं पूर्णिमा सोनी (भिवानी, हरियाणा) की सुपुत्री गीतांजलि सोनी ने एम बी बी एस (डॉक्टर) बन कर परिवार, समाज को गौरवान्वित किया है । गीतांजलि वर्तमान में एम डी/एम एस की तैयारी कर रही है । कोविड (कोरोना) काल में नीट (NEET) के बाद एम बी बी एस – 2025 में सफलता प्राप्त कर डॉक्टर बनने में संघर्ष करना पड़ा, परंतु गीतांजलि ने सभी चुनौतियों का मुकाबला कर सफलता प्राप्त की । इस कठिन समय में डॉक्टर्स – प्रोफेसर एवम् बांकुड़ा (प. बंगाल) मेडिकल कॉलेज के सभी साथी विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा । युवराज सोनी राज्य के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज (कल्याणी) में एम बी बी एस (डॉक्टर) के फाइनल वर्ष में शिक्षा प्राप्त कर रहा है । कोरोना संक्रमण के समय नीट एवम् एम बी बी एस की शिक्षा जारी रख कर सफलता हासिल करना युवराज की प्रतिभा है । माध्यमिक एवम् उच्च माध्यमिक में निरन्तर सफलता के लिये डॉक्टर गीतांजलि सोनी एवम् उसके भाई युवराज सोनी को विद्यालय एवम् अनेक सामाजिक संस्थाओं ने सम्मानित किया । हम शुभ आशीर्वाद प्रदान कर गीतांजलि एवम् युवराज को निरन्तर सफलता की शुभकामना देते हैं ।
