
जामुड़िया। आगामी 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को सफल बनाने के उद्देश्य से जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जामुड़िया विधानसभा के कुनुस्तोड़िया ग्राम स्थित बूथ संख्या 248 और 249 में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और उन्हें सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
यह जनसंपर्क अभियान आसनसोल जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप प्रसाद और भाजपा पश्चिम बंगाल राज्य के सदस्य सभापति सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को आगामी 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित होने वाली भाजपा की जनसभा के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान आसनसोल जिला ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष गौतम कुमार राय, जामुड़िया विधानसभा ओबीसी मोर्चा के इंचार्ज शिवराम मंडल, महामंत्री आशीष दे, आशीष गुप्ता, सचिव नारायण राम तथा मंडल-3 के भाजपा सचिव राजीव चाटर्जी सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आसनसोल जिला ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष गौतम कुमार राय ने कहा कि 14 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में भाजपा की एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को सभा के महत्व के बारे में बता रहे हैं और उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग ब्रिगेड मैदान पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।
