
कुल्टी: कुल्टी ब्लॉक टाउन 1 तृणमूल यूथ कांग्रेस ने ‘लोकतंत्र बचाओ, वोटिंग अधिकार बचाओ’ नारे के साथ एक रंगीन बाइक जुलूस निकाला। यह कार्यक्रम एसआईआर के नाम पर आम लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों की चोरी और भाजपा की साज़िश के विरोध में किया गया।
जुलूस सांकतोड़िया ईसीएल मैदान से शुरू हुआ और बराकर होते हुए नियामतपुर साहिब बांग्ला मैदान में खत्म हुआ।
आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, राज्य तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधायक उज्ज्वल चटर्जी, कुल्टी ब्लॉक तृणमूल यूथ कांग्रेस 1 के अध्यक्ष राहुल घोषाल कुल्टी 1के अल्पसंख्यक के ब्लॉक अध्यक्ष अमजद अंसारी के साथ पार्टी के दूसरे नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।
