नागरिक स्वास्थ्य संघ का 400 वाँ निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन सेवा शिविर

कोलकाता । नागरिक स्वास्थ्य संघ ने परोपकार, समाजसेवा, yu नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में गौरवमय 75 वर्ष पूर्ण कर सामाजिक संस्थाओं में विशिष्ट स्थान कायम किया है । संस्था के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार डागा, प्रधान सचिव विकाश चंद चांडक, संघ नेत्रालय के सचिव आलोक दम्मानी ने बताया संघ के अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन में अत्याधुनिक फेको पद्धति से नेत्र ऑपरेशन एवं डॉक्टरों की टीम द्वारा नेत्र परीक्षण किया जा रहा है । सन 1951 में स्थापित नागरिक स्वास्थ्य संघ ने अब तक 4 लाख 45 हजार नेत्र परीक्षण एवम् 85 हजार नागरिकों के नेत्र में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया है । सामाजिक संस्था द्वारा कोलकाता में सर्वप्रथम नेत्र चिकित्सा (मोतियाबिंद ऑपरेशन) सेवा का शुभारम्भ नागरिक स्वास्थ्य संघ ने किया । संस्था निःशुल्क चश्मा एवम् दवा वितरण भी करती है । एम्बुलेंस एवम् जलवाहिनी सेवा के साथ संघश्री द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है । ऑक्सीजन सिलेंडर, सर्जिकल बेड, वस्तु भंडार की सुविधा भी प्रदान की जाती है । संघ के  संस्थापक सदस्यों श्रद्धेय  पुष्करलाल केडिया, प्रेमरतन राठी, जमुनादास मूंधड़ा, हीरालाल दमानी, रामप्रताप पारीक, पन्नालाल डागा एवं कार्यकर्ताओं  के जीवन से सेवाकार्य करने की प्रेरणा मिलती है । संघश्री की अध्यक्ष वर्षा डागा ने बताया 400 वाँ निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन सेवा शिविर रविवार 8 मार्च को मोहनलाल राधादेवी डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से होगा । नेत्र से प्रकृति की सुन्दरता दिखती है । नेत्र की सुरक्षा के उद्देश्य से सेवा कार्य मानव सेवा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *