जामुड़िया के बोगड़ा में चांदनी तालाब की गंदगी पर सियासत तेज, प्रियंका टिबरेवाल के दौरे से बढ़ी तकरार

जामुड़िया। विधानसभा चुनाव को लेकर शिल्पांचल में सरगर्मी बढ़ती जा रही है सत्ता पक्ष एवं विपक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। वहीं दूसरी ओर जनता भी अपनी समस्याओं को भुनाने में लग गई है। जनता की समस्याओं को लेकर लगातार तृणमूल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है कहीं पानी की समस्या है, कहीं साफ सफाई नहीं होती, कहीं सड़क नहीं बना है, तो कहीं लाईट नहीं है इन सब समस्याओं को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में जनता मुखर हो गई है एवं कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है लगातार तीन दिनों से तीन जगह पर पानी को लेकर विरोध प्रदर्शन हो चुका है।अब जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न समस्याओं को लेकर विभिन्न जगहों पर जनता का विरोध प्रदर्शन देखा जा रहा है। जामुड़िया के वार्ड संख्या 32 स्थित बोगड़ा क दागाकोठी का चांदनी तालाब इलाके के आसपास के स्थानीय लोगों ने नहाने धोने इस्तेमाल किए जाने वाले चांदनी तालाब के काफी गंदा हो जाने की शिकायत किए थे जिसके बाद भाजपा नेत्री प्रियंका टिबरेवाल सोमवार की शाम बोगड़ा पहुंची। इस दौरान उन्होंने तृणमूल प्रारूप लगाते हुए कहा कि तृणमूल की सरकार सिर्फ चोरी करने के लिए बैठी है यहां के लोग इस तालाब का इस्तेमाल नहाने धोने के लिए करते हैं। परंतु तालाब इतना गंदा है कि उसका पानी इस्तेमाल करने के लायक नहीं है इस तालाब की सफाई नहीं होती है इसके आसपास गंदगी का अंबार है यहां एक गली है उसका रास्ता को पक्का नहीं किया गया है और तृणमूल यहां विकास की बात करती है। भाजपा की सरकार आने के बाद हम लोग पूरे इलाके की सफाई करवाएंगे साथ ही अन्य जो विकास के कार्य हैं वह करेंगे। उन्होंने चुनाव से पहले इस तालाब के सफाई की बात कही। वहीं स्थानीय महिलाओं का कहना है कि यहां के काउंसलर भोला हेला अपने इलाके के दूसरी ओर काम किए हैं परंतु इस इलाके से पता नहीं उन्हें क्या चिढ़ है यहां पानी की भी काफी समस्या है सप्ताह में केवल एक दिन पानी आता है यहां तालाब एक गली है बरसात के दिनों में यहां काफी कीचड़ हो जाता है आने-जाने में लोगों को परेशानी होती है। इस यहां के रास्ते में लाइट देने की बात थी परंतु हम लोग ही यहां पर लाइट लगवाए हैं नगर निगम की ओर से कोई लाइट नहीं लगी है यहां पर एक तालाब है जिसे हम लोग नहाने धोने के लिए इस्तेमाल करते हैं वह इतना गंदा हो चुका है कि इस तालाब का इस्तेमाल करना अब बीमारी को दावत देना है तालाब के आसपास काफी गंदगी है आज तक पार्षद द्वारा यहां सफाई नहीं करवाई गई है कभी-कभी कूड़ा वाला गाड़ी आता है और सीटी बजा कर चला जाता है। हम लोग कई बार बोल चुके हैं परंतु यहां के पार्षद हमारी नहीं सुनते।
वहीं इस विषय में वार्ड संख्या 32 के पार्षद भोला हेला ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बोगड़ाचट्टी मोड़ पर 11 दुकानें आग लगने से जलकर राख हो गई थीं। उस समय प्रियंका टिबरेवाल मौके पर पहुंचीं, लेकिन दुकानदारों को कोई ठोस सहायता नहीं दी। उन्होंने दावा किया कि जामुड़िया के विधायक हरेराम ने प्रभावित 11 दुकानदारों के लिए नई दुकानों का निर्माण कर उन्हें सौंपा। पार्षद ने कहा कि तृणमूल की सरकार जनता के साथ खड़ी रहती है और निरंतर विकास कार्य कर रही है। उनके अनुसार, संबंधित वार्ड में सड़क, लाइट और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका टिबरेवाल कोलकाता की निवासी हैं और उन्हें स्थानीय परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझने के लिए क्षेत्र का व्यापक दौरा करना चाहिए। फिलहाल, चांदनी तालाब की सफाई और जलजमाव की समस्या को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या ठोस कदम उठाता है और स्थानीय लोगों को कब राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *