इंटर सीपीएसयू फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

मैथन । शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पावर स्पोर्ट्स बोर्ड (विद्युत मंत्रालय) के तत्वावधान में तथा दामोदर घाटी निगम द्वारा आयोजित 8वाँ इंटर सीपीएसयू फुटबॉल टूर्नामेंट 2025–26 का समापन शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में देश के नौ प्रमुख केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की टीमों ने भाग लिया।
फाइनल मुकाबले में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने ग्रिड इंडिया को 2–0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में डीवीसी ने पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को ट्राई-ब्रेकर में 5–3 से हराया। मैन ऑफ द मैच दीपक कुमार (जर्सी नं. 10) तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट दीपू (जर्सी नं. 29), दोनों बीबीएमबी के रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि एस. सुरेश कुमार, अध्यक्ष, डीवीसी ने विजेता, उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीमवर्क और राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करते हैं। डीवीसी के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति में यह टूर्नामेंट सीपीएसयू के बीच सौहार्द और सहयोग को मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *